Ghansyam Sharma / Tue, Feb 10, 2026 / Post views : 226
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अपेक्स के अध्यक्ष केदार गुप्ता ने बजट को युवा-केंद्रित, रिफॉर्म-हैवी और विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट “Reform Over Rhetoric” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश की संभावनाओं को ठोस प्रदर्शन में बदलना है।
केदार गुप्ता ने बताया कि सरकार ने तीन प्रमुख कर्तव्य तय किए हैं—उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर तेज़ व टिकाऊ आर्थिक विकास, जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें समृद्धि का भागीदार बनाना और सबका साथ, सबका विकास के विज़न को साकार करना।
उन्होंने कहा कि बजट में फिस्कल अनुशासन और विकास निवेश का संतुलन साफ दिखाई देता है। वर्ष 2026-27 में फिस्कल डेफिसिट 4.3 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कर्ज नियंत्रण में रहेगा और विकास के लिए संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं ₹12.2 लाख करोड़ का पब्लिक कैपेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास को नई गति देगा।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि Make in India 2.0 के तहत बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कैपिटल गुड्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश किए गए हैं, जिससे युवाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली नौकरियां पैदा होंगी। MSME सेक्टर के लिए SME ग्रोथ फंड और कॉर्पोरेट मित्र जैसी पहलें छोटे उद्यमियों को मजबूती देंगी।
कृषि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्किल, हेल्थ और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस रखते हुए यह बजट रोजगार, उद्यमिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोड़ा, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन