Ghansyam Sharma / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 169
रायपुर। पत्रिका लुक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की शुरुआत का प्रतीक है। इसके बाद अमित शाह के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है, जिनमें राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकें शामिल हो सकती हैं। आपको बतादें की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान, कल वे दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दंतेवाड़ा में उनके कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे,। मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 'बस्तर पंडुम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन समारोह शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, वे नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन