Ghansyam Sharma / Thu, Feb 22, 2024 / Post views : 164
केंद्रीय मंत्री शाह ने क्लस्टर की बैठक में दिए जीत का मंत्र
छत्तीसगढ़ का 11 की 11 लोकसभा सीटो पर जीत का लक्ष्य..
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला मुख्यालय के नगर पालिका के ऑडिटोरियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्लस्टर की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, नवीन नितिन विधायक वसह प्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़ , मंत्री केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कोण्डागांव लता उसेंडी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति बस्तर क्लस्टर की बैठक ली। आपको बतादें
की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह पहली बार कोण्डागांव में कलस्टर स्तर की बैठक हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 1 घंटे तक कलस्टर स्टार की बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित 120 कलस्टर स्तर के अपेक्षित सदस्य उपस्थित रहे। जहाँ पर उन्होंने मोदी की गांरटी को भाजपा व संगठन से जुड़े लोग बूथ लेवल पर जाकर आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा
कि प्रदेश में 11 लोकसभा सीट है, बस्तर क्लस्टर में तीन लोकसभा सीट आते हैं। पिछली बार बस्तर लोकसभा सीट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में इस बार बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटे जितने का लक्ष्य रखा हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि में केंद्र मोदी सरकार व भाजपा संगठन को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी गांरटी के साथ छत्तीसगढ़ का
विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ की सरकार बनी है। आज छत्तीसगढ़ की सरकार किसान, मजदूर सहित छत्तीसगढ़ की जनता से जो मोदी की गांरटी का जो वादा किया उसे लगातार पूरा कर रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में 11 में 11 सीट को जीतने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने रखा है। भाजपा व संगठन से जुड़े लोग बूथ लेवल पर जाकर आम जनता तक मोदी की गारंटी को पहुंचाने का कार्य करे। आने वाले लोकसभा चुनाव व अन्य चुनाव में जीत हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन