Ghansyam Sharma / Tue, Nov 28, 2023 / Post views : 168
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में सोमवार की रात घर के सामने रखे मोटरसाइकिल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गया,घटना सोमवार रात तकरीबन 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही,बताया जा रहा ग्राम पटेवा निवासी हरिनाथ मंडावी अपने रिश्तेदार के यहां आकर रुका हुआ था,और शंभू नाथ पांडे के घर सामने मोटरसाइकिल रात को खड़ा किया था, सुबह उठकर लोगों ने देखा मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी,आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। वाहन मालिक के द्वारा अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं जाने बात सूत्र बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन