Ghansyam Sharma / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 243
कोण्डागांव | पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय के विकास नगर स्थित सामुदायिक भवन मार्ग पर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा मार्ग किनारे बोरी में भरकर मृत कुत्ते का शव को सामुदायिक भवन के सामने गर्ल्स स्कूल बाउंड्री के पार फेंक दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल गई है।




जानकारी के अनुसार 26 जनवरी की सुबह से ही आसपास के वातावरण में बदबू बनी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैडमिंटन इंडोर क्लब सहित कई शासकीय व निजी संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
तेज दुर्गंध के कारण न केवल आमजन परेशान हैं, बल्कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।




मामले की जानकारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को दे दी गई है। नागरिकों को उम्मीद है कि नगर पालिका द्वारा जल्द ही शव को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई कराई जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास नगर में पार्षद के चुने जाने के बाद से नियमित सफाई व्यवस्था नहीं हो रही है, जिससे वार्डवासी काफी नाराज हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में केवल तब ही साफ-सफाई की जाती है जब विकास नगर मैदान में किसी नेता या वीआईपी का कार्यक्रम होता है, उसके बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह उपेक्षित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन