Ghansyam Sharma / Mon, Dec 30, 2024 / Post views : 156
आरक्षण में कटौती से नाराज पिछड़ा वर्ग समाज ने राष्टीय राजमार्ग किया घंटो बाधित
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आरक्षण में कटौती से नाराज सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने सोमवार को संभाग स्तरीय महाबंध का ऐलान किया था। बंद का जिले में व्यापक असर रहा। नगरीय इलाके से लेकर गांव गांव तक इक्का दुक्का दुकानों को छोड़कर तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान,होटल ठेले सहित साप्ताहिक हाट बाजार तक बंद रहे,पेट्रोल पंप,दवाई की दुकाने,दूध वितरण सहित अन्य अनिवार्य सेवाओं को बंद से छूट मिली,बंद के दौरान यात्री वाहनों को परिवर्तित मार्गो से रवाना किया। आरक्षण में
कटौती से नाराज सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लोगो ने सोमवार को नारायणपुर तिराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया। आंदोलन कारीयो ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में कटौती और 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर महाबंद सहित चक्काजाम कर रहे,उन्होंने बस्तर में रहने वाले पिछड़ा वर्ग समाज के लोगो को आजाद भारत के गुलाम नागरिक बताया,त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो में पिछड़ा वर्ग समाज को मिलने वाला आरक्षण को शून्य घोषित किया गया है वहीं
नगरीय निकायों में भी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती की गई है। इन्हीं मांगो को लेकर आज पूरे बस्तर संभाग में जिला स्तरीय बंद का आह्वान किया गया था, मांगे पूरी नहीं होने से समाज निकट भविष्य में उग्र आंदोलन तक करेगा। आंदोलन में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारीयो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। वही कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया तो पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी सर्व पिछड़ा समाज के मंच को सांझा किया।
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन