Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 88
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोण्डागांव में खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने मंडी परिसर में 4 करोड़ 69 लाख 77 हजार रुपए लागत के 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। प्रमुख कार्यों में 1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में कलेक्टर , नगर पालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
विधायक उसेंडी ने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात कही। भूमिपूजन किए गए कार्यों में सीसी रोड, गार्डन सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण, सांस्कृतिक भवन, स्कूलों में प्रयोगशाला कक्ष और विभिन्न वार्डों में डोम शेड निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों से शहर में खेल, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन