Ghansyam Sharma / Mon, Jan 9, 2023 / Post views : 157
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जैसे केवट ने भगवान रामजी को नदी पार कराई उसी तरह भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस शामिल हो कर कांग्रेस की झोली में नगर पालिका परिषद की सौपी हैं कमान। आपको बतादें कि नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित 14 व कांग्रेस समर्थित 8 वार्ड कुल 22 वार्ड पार्षद रहे। उस दौरान श्रीमती वर्षा यादव भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष दावेदार रही, लेकिन निर्धारित समय पर यादव के नाम को दरकिनार कर कर श्रीमती हेंम कुंवर पटेल को अध्यक्ष चुना गया, पटेल के अध्यक्ष बनने के बाद नाराजगी बढ़ने लगी, और फरवरी 2022 में नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
लेकिन इस दौरान भाजपाई नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे,वार्ड पार्षद वर्षा यादव सहित अन्य कुल 3 पार्षदों पर कांग्रेस को साथ देने का आरोप लगा ,और भाजपा छोड तीनों वार्ड पार्षदों ने कांग्रेस मेें शामिल हुए , जिसकेेेेेे बाद नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित कुल 11 व भाजपा समर्थित 10 वार्ड पार्षद बचे । इसी बीच हाल में नगर पालिका अध्यक्ष पटेल की निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थी। अध्यक्ष के रिक्त पद पर श्रीमती वर्षा यादव नेे सोमवार को कार्यभार संभाला। एसडीए ने दिलाई वर्षा यादव को अध्यक्ष पद पर शपथ नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष के रिक्त पद पर श्रीमती वर्षा यादव ने सोमवार को पदभार संभाला, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई, इस दौरान नगरपालिका अधिकारी सहित कांग्रेसी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे वहीं भाजपाई वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम से किनारा किया। श्रीमती वर्षा यादव, अध्यक्ष ,नगर पालिका परिषद ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर की सफाई और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन