Ghansyam Sharma / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 22
जगदलपुर। पत्रिका लुक
संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए कथित प्रदर्शन के विरोध में रविवार को जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया और इसे सनातन धर्म व संत परंपरा का अपमान बताया।
नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी के हाथों में विरोध के नारे लिखे तख्ती थे और वे "सनातन धर्म की जय" के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भगवा वस्त्र हमारे धर्म में त्याग और तपस्या का प्रतीक है। संत-महात्मा इसी वेश में समाज सेवा करते हैं। ऐसे में इसका राजनीतिक मंच पर उपहास करना गलत है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म और भगवा हमारी पहचान है। इसका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा। जिला मंत्री नवीन देवांगन ने कहा कि आम जनता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम और साधु-संतों के प्रति हमारी आस्था अटूट है।
जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
इस दौरान शंकरलाल गुप्ता, नवीन देवांगन, सुरेन्द्र तिवारी, विष्णु ठाकुर,प्रेम चालकी, उमेश राठौर, घनश्याम नाग, प्रतीक गुरु, जगदीश ठाकुर, अजय सिंह, शत्रुघ्न, सूरज पटनायक, अनिल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन