Ghansyam Sharma / Tue, Oct 24, 2023 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री श्री शीलता माता मंदिर समिति एवं श्री राम मानस समिति के द्वारा आयोजन स्थल पर राम लीला करते हुए रावण वध होते ही मंदिर समिति के द्वारा बनाए गए रावण के पुतले का दहन किया
गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे वहीं मेले जैसा माहौल भी देखने को मिला। रावण के दहन होते ही चारों तरफ जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे रावण दहन के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राम दल की आरती उतारी और विजय तिलक करते रहे तो वही सोन पत्ता लेने के लिए भी लोगो को काफी
मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद नाच गाने और आतिशबाजी के बीच राम जी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। वही समिति अध्यक्ष श्री पटेल ने विजयदशमी की शुभकामनाएं दी साथ ही भाजपा लता उसेंडी और काग्रेस मोहन मरकाम ने विजयदशमी के पर्व पर क्षेत्र व देश वासियों को शुभकामनाएं दी।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन