Ghansyam Sharma / Mon, Jan 23, 2023 / Post views : 146
लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई…कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी: संतराम नेताम
विश्रामपुरी। पत्रिका लुक
बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम विश्रामपुरी स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय विश्रामपुरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। केशकाल विधायक व विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष संतराम नेताम जी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर विशिष्ट दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत में मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संतराम नेताम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को भविष्य हेतु आशीष प्रदान करते हुए निरंतर प्रयास करते रहने एवं हमेशा लक्ष्य समान रखने की प्रेरणा दी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा जीवन में बेहतर संभावनाओं को प्राप्त करने के अवसरों के लिए विभिन्न दरवाजे खोलती है। जिससे कैरियर के विकास को बढ़ावा मिलता है। छात्रों की छत्तीसगढ़ी लोक संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सोत्र- हीरालाल सलाम, whatsapp ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन