Ghansyam Sharma / Wed, Oct 1, 2025 / Post views : 219
विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने दी पारंपरिक विदाई
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
आदिवासी आस्था और परंपरा का अनूठा प्रतीक बस्तर दशहरा पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हो गया है। परंपरागत विधि-विधान के तहत जिले के 12 परगनों से आए ग्राम देवी-देवताओं को आज कोण्डागांव से जगदलपुर के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर रवाना किया गया।
विदाई कार्यक्रम चौपाटी में हुआ, जहां विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति से विदाई दी। इस अवसर पर मांझी-मुखिया, चालकी, गायता, पटेल-पुजारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गौरतलब है कि बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का महापर्व है, जिसमें सदियों से ग्राम देवी-देवताओं की उपस्थिति और विशेष अनुष्ठान पूरे जनमानस को जोड़ते रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, पार्षद संतोष पात्रे, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन