Ghansyam Sharma / Wed, Feb 1, 2023 / Post views : 177
जितेंद्र कुमार तिवारी, बस्तर ,पत्रिका लुक
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को बकावंड उपथाना का थाना के रूप में उन्नयन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बस्तर एवं बकावंड को थाना बनाने की पुरानी मांग थी पर इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही थी ,पर संयोग से इसी सत्र में दोनों को थाने का दर्जा मिला जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सीमा पर नलपावंड, बदलावंड तथा कोलावल में चेकपोस्ट स्थापित होने का प्रभाव यह है कि इस साल धान या अन्य तस्करी का मामला सामने नहीं आया, यह अच्छी बात है। विधायक बघेल ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों को थाना चौकी न आना पड़े, समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो यह ग्राम प्रमुखों की जिम्मेदारी है। यह बस्तर की परंपरा भी है साथ ही इसका अधिकार पेसा कानून के तहत संविधान ने भी दिया है। उन्होंने थाना खोलने को लेकर पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को बधाई दी।
इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि थाना खुलने से जनता के साथ स्टाफ को भी सुविधा होगी और पहले से बेहत्तर ढंग से काम होगा। जनता का विश्वास हासिल करना यही हमारा उद्देश्य है और वर्तमान में पुलिस की कार्यप्रणाली इसी पर आधारित है। वर्तमान में जनता और पुलिस के मध्य कोई तनाव की स्थिति नही है और बेहतर काम, सुरक्षित माहौल निर्मित करने की हमारी कोशिश रहेगी।
एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 1982 में बकावंड में पुलिस चौकी खुली थी और नगरनार थाने के अंतर्गत था 41 साल बाद यह थाना बना है। पहले बकावंड उप थाना के अंतर्गत 28 गांव थे अब 35 गांव को इसमें शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, कृषि बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, दिनेश यदु, हरीश पारख, मधु निषाद, नीलम कश्यप, जितेंद्र कुमार तिवारी, तुलसीराम ठाकुर राजेश कुमार कश्यप,एएसपी योगेश देवांगन, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन