Ghansyam Sharma / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिले में इस बार अजब गजब रहा त्रिस्तरीय पंचायत 2025 चुनाव, कहि प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए तंत्र मंत्र के लिए तांत्रिक का सहारा ले रहा है तो कही मारे हुए व्यक्ति के नाम से मतदान करने काम मामला सामने आया है। फर्जी व मृत व्यक्ति के नाम पर मतदान करने का मामला सामने आया है। आपको बतादें की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण के मतदान में फर्जी मतदान मामले को लेकर बड़ी संख्या में माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत बुडरा के सौकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि 20 फरवरी को द्वितीय चरण का मतदान के दौरान बुडरा ग्राम पंचायत सरपंच के लिए हुए मतदान में बड़ी संख्या में फर्जी मतदान कराया गया है। मतदान को दौरान बाहरी के लोगों ने भी मतदान किया है। साथ ही मृत व्यक्ति के नाम का भी मतदान कराया गया है। जिससे चुनाव परिमाण प्रभावित हुआ है। इस पूरे मामले की जांच हो साथ ही दोबारा चुनाव किये जाने की मांग ग्रामीणों ने किया है।
आपको बतादें की ग्राम पंचायत बुडरा के सरपंच पद के लिए दो प्रतयाशी कविता मंडावी व सविता मारकम के बीच मुकाबला था। वही सविता मरकाम 3 मतों से जीत गई । लेकिन ग्रामीणों कविता मंडावी के पक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर फर्जी तरीके से मतदान होने की बात कहते हुए जांच व दोबारा चुनाव की मांग की है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन