Ghansyam Sharma / Sat, Aug 24, 2024 / Post views : 181
केशकाल/विश्रामपुरी ।
जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तितरवंड के आश्रित ग्राम पिटीसपाल स्थित नयापारा से गम्हरी को जोड़ने वाले मुख्य सड़क इन दिनों गड्डे से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, सड़क के किनारे दोनों साईड खबर होने के कारण कभी भी बड़े हादसे होने की संभावना बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर मुरुम भी डाला गया फिर भी जैसे का वैसा ही हालात हैं, बरसात में इन रास्तों से गुजरना भी मुश्किल है ओर विभागीय अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे।कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं इस ग्राम को जोड़ने वाले हरवेल, तितरवंड पिढापाल गम्हरी पिटीसपाल धामनपुरी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है दो पहिए वहां से लेकर बड़ी वाहन भी इस रास्ते से जाते हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि संबंधित अधिकारी यथाशीघ्र सड़क की मरमत कराए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन