Ghansyam Sharma / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 180
पानी की कमी से जूझते जोबा के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, समाधान की लगाई गुहार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुछ ऐसे गांव हैं।जो आज भी विकास के नक्शे से गायब है । जहां प्रशासन के द्वारा किए गए विकास के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन गांवों के निवासी आज भी सड़क, पानी जैसी तमाम मूलभूत आवश्यकताओ से जूझ रहे हैं । उनका दावा है पीने के पानी के लिए घंटों मस्कत करनी पड़ती है।तब जाकर उनकी प्यास बुझ रही।पानी की कमी से जूझते ग्राम जोबा के बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।उन्होंने कलेक्टर से समस्या समाधान की गुहार लगाने की बात कही।
गीता नेताम ने बताया कि पानी के लिए हमको 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है तब जाकर प्यास बुझता है। हमने कई बार अधिकारियों ,नेताओं सभी को बताया, उन्होंने हर बार आश्वासन दिया पर आज तक समाधान नहीं हो पाया आज भी पानी की कमी से हम परेशान है।
गुजर लाल कश्यप ग्रामीण ने बताया कि गांव में स्थित हैंडपंपों का पानी सुख चुका है।पानी की कमी होने से हम परेशान है।जल जीवन मिशन का पानी टंकी कार्य भी अधूरा पड़ा है।हमने कई बार समस्या को लेकर विभाग में शिकायत भी किया पर हमारी सुनवाई नहीं हो रही।
आपको बतादें कि जिला मुख्यालय कोंडागांव से महज 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से लगा हुआ ग्राम पंचायत जोबा के अलग अलग मोहल्ले में निवासरत लगभग 700 से अधिक परिवार पानी की कमी से पीड़ित है। गांव में स्थित अधिकांश हैंडपंपों की स्थिति चिंताजनक है।भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पानी सूख चुका है।इसे लेकर जब हमने लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन का जवाब देना ही उचित नहीं समझा।
श्रीमती सपन कश्यप,सरपंच ग्राम पंचायत जोबा ने बताया कि हमारा गांव पानी की कमी से जूझ रहा।पानी की समस्या का समाधान के उद्देश्य से ग्रामीणों के साथ आज जिला कलेक्टर के पास आवेदन देने पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन