Ghansyam Sharma / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 175
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
छत्तीसगढ़ शासन एवं बस्तर संभाग के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से संचालित “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान के अंतर्गत टीम का आगमन आज केशकाल विकासखंड के ग्राम टाटामारी में हुआ।
अभियान के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश से आए नवाचारी दल ने पुरातात्विक धरोहर गोबरहीन में स्थित प्राचीन शिवलिंग का अवलोकन किया तथा छठी शताब्दी के ऐतिहासिक गढ़धनोरा के गौरवशाली इतिहास से रूबरू हुए। इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होनहेड़ जलप्रपात का भ्रमण कर उसकी भव्यता की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि “हार्मोनी फेस्ट 2025” के अंतर्गत “बस्तर राइजिंग” एक बहुआयामी अभियान है, जिसका उद्देश्य बस्तर संभाग की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय पटल पर विशेष पहचान दिलाना है। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद कार्यशालाएँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
"दिल मेला : दिल में ला" थीम पर आधारित इस अभियान में बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
सात सदस्यीय टीम में ‘प्लेसेज़ ऑफ पॉसिबिलिटीज़’ के संस्थापक प्रतुल जैन सहित परीना सिंघल, पलक चौधरी, आयुषी कपूर, निष्ठा जोशी, सदफ अंजुम और फ्रानो डिसिल्वा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन