Ghansyam Sharma / Sat, Nov 8, 2025 / Post views : 199
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मॉडर्न मोटर्स (स्वराज ट्रैक्टर), उमरकोट (उड़ीसा) में दिनांक 6 नवम्बर 2025 को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण में ऑटोमोबाइल ट्रेड के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने स्वराज ट्रैक्टर की सर्विसिंग प्रक्रिया, विभिन्न मॉडलों की तकनीकी विशेषताएं तथा उनके रखरखाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप कुमार कोमरे ने इस भ्रमण को अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा से विद्यार्थी न केवल पढ़ाई करते हैं, बल्कि जीविकोपार्जन के तरीके भी सीखते हैं।
इस भ्रमण का आयोजन प्राचार्य श्री कोमरे के मार्गदर्शन में किया गया। मॉडर्न मोटर्स के संचालक श्री मनोज शर्मा और श्रीमती सुशीला शर्मा, व्यावसायिक शिक्षक श्री संतोष कुमार यादव, तथा शिक्षक श्री गोपेन्द्र ध्रुवे के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पहल विद्यार्थियों को उनके चुने हुए व्यावसायिक क्षेत्रों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन