Ghansyam Sharma / Wed, May 29, 2024 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में यूनिसेफ और एग्रीकॉन समिति के द्वारा संचालित कोंडानार चैंम्स के स्वयं सेवकों द्वारा मंगलवार को जिले के अलग-अलग ब्लॉक में महामारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस मनाया गया।
इसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा गांव में बैठक कर जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन के साथ ही रंगोली और चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। घर-घर जाकर सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने की जागरूकता का पहल किया। सामुदायिक बैठक करके लोगों को अपने-अपने मोहल्ले में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। इस पहल में ब्लॉक केशकाल से ब्लॉक फरस गांव से ब्लॉक माकड़ी से ब्लॉक कोंडागांव से स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन