Ghansyam Sharma / Mon, Nov 21, 2022 / Post views : 144
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवोदय कोण्डानार चैम्पस ने निकाली सायकल रैली
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारत निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन हेतु मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को युवोदय कोण्डानार चैम्पस ने नगर में सायकल रैली निकाल कर मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। इस दौरान युवोदय कोण्डानार चैम्पस ने बंधा तालाब पार्क में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन करने, मृत्यु या स्थानांतरण की स्थिति में नाम विलोपन ईत्यादि की जानकारी देने सहित हरेक निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।कलेक्टोरेट परिसर से निकाली गयी सायकल रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर बंधा तालाब में संपन्न हुई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्रओं ने भी मतदाता जागरूकता रैली में लोकतंत्र की है पहचान-मत-मतदाता और मतदान, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी, देश तरक्की तभी करेगा-हर मतदाता जब वोट करेगा आदि नारे-स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कोर कमेटी प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर सहित पीएमयू राजशेखर रेड्डी, परियोजना अधिकारी साक्षरता अभियान वेणु गोपाल राव, डीएमसी यूनीसेफ सिमरन धंजल तथा अन्य अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
सोत्र-PRO कोण्डागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन