Ghansyam Sharma / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दकी)
अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोंडागांव के मुतवल्ली (प्रबंधक) पद के लिए आज सोमवार को मतदान जारी है। चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। मतदान सामुदायिक भवन कोंडागांव में किया गया, जहाँ सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलेगी।
इस बार कोंडागांव सदर सीट के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है —
1️⃣ इरशाद खान
2️⃣ मोहम्मद सैयद शफीक
चुनाव में कुल 542 मूल मतदाता शामिल हुए हैं। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और परिणाम की घोषणा आज शाम 6 बजे की जाएगी।
चुनाव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से हो सके।
समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी का यह चुनाव समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के संचालन में अहम भूमिका रखता है। नए मुतवल्ली से समाज को बेहतर नेतृत्व की अपेक्षा की जा रही है।
मतगणना के बाद शाम को यह स्पष्ट होगा कि कोंडागांव सदर की कमान इरशाद खान के हाथों में जाएगी या मोहम्मद सैयद शफीक के।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन