Ghansyam Sharma / Sun, Feb 16, 2025 / Post views : 188
मतदान दलों को किया गया रवाना
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के लिए 275 मतदान दल को आज जनपद पंचायत कोंडागांव से रवाना किया गया। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों के वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, कौशलेंद्र पटेल, एसडीएम अजय उरांव, रिटर्निंग ऑफिसर मनोज रावटे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण में कोंडागांव विकासखंड में 17 फरवरी को सुबह 06:45 से दोपहर 02 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इसके अंतर्गत सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य पद का निर्वाचन होगा। कोंडागांव जनपद अंतर्गत 01 जनपद सदस्य, 08 सरपंच और 865 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। सोत्र-prokgn
देखें वीडियो----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन