Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | न आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड; पहचान के लिए भटक रहा : आदिवासी रातूराम के पास नहीं पहचान के दस्तावेज, प्रशासन से मदद की गुहार | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित, मांझी-चालकी से संवाद कर जानीं समस्याएं और सुझाव | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहे उपस्थित, देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार |

: सीएमडी का मुखौटा पहनकर बेरोजगारों ने मांगा रोजगार, किसान सभा ने कुसमुंडा एसईसीएल मुख्यालय पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Ghansyam Sharma / Thu, Sep 8, 2022 / Post views : 181

Share:

कोंडागांव कोरबा पत्रिका लुक।

कुसमुंडा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में कोरबा जिले में एसईसीएल की कोयला खनन परियोजनाओं से विस्थापन प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने सीएमडी का मुखौटा चेहरे पर लगाकर कबीर चौक से रैली निकली तथा कुसमुंडा एसईसीएल मुख्यालय के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एसईसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के अंदर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो कुसमुंडा कार्यालय के अंदर घुसकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एक घंटे तक मुख्य द्वार बंद रहा जिससे कार्यालय में आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रही। किसान सभा के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए रोजगार एकता संघ के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हुए। दीपका तहसीलदार वीरेन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा मांगों पर पहल करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि भूविस्थापित बेरोजगारों को एसईसीएल में नियमित रोजगार देने की मांग पर पिछले 312 दिनों से आंदोलन चल रहा है और वे कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने स्थायी रूप से तंबू गाड़कर बैठे हुए हैं। छत्तीसगढ़ किसान सभा के सचिव प्रशांत झा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि एसईसीएल के असली मालिक सीएमडी या जीएम नहीं, भूविस्थापित किसान है। उन्होंने कहा कि रोजगार और पुनर्वास की समस्याओं के लिए एसईसीएल अधिकारियों के साथ ही सरकार में बैठे विधायक और मंत्री भी जिम्मेदार है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और इसकी कुसमुंडा इकाई के अध्यक्ष जय कौशिक ने कहा कि एसईसीएल के किसी भी झूठे आश्वाशन में अब प्रभावित गांवों के बेरोजगार आने वाले नहीं है। अब केवल रोजगार चाहिए और प्रभावितों को रोजगार मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनियों में 100% कार्य विस्थापित गांवों के बेरोजगारों को उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने विस्थापन प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को खनन कार्यों में सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षण कैम्प लगाने की मांग करते हुए सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर जैसे कार्यों में 100% कार्य प्रभावितों को ही उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही किसान सभा ने आउट सोर्सिंग कंपनियों में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों के नाम गांव सहित सार्वजनिक करने की मांग की है। किसान सभा के इस आंदोलन का समर्थन कर रहे रोजगार एकता संघ के अध्यक्ष रेशम यादव, सचिव दामोदर श्याम, सुमेन्द्र सिंह आदि ने कहा कि अगर भू विस्थापित परिवारों के रोजगार की समस्या का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो कोयला उत्पादन को पुनः बाधित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसईसीएल के साथ मिलीभगत करके आउटसोर्सिंग कंपनियां यहां अपात्रों को रोजगार बेचने का काम कर रही है और करोड़ों रुपये अवैध तरीके से वसूल कर रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रघु, होरीलाल, हरिशंकर, अनिरुद्ध, विजय, हेमदास, गणेश बिंझवार, डुमन, मुनीराम, विनोद, आशीष यादव, सुनील दास, बसंतराम चौहान, गणपत बिंझवार, पुरषोत्तम लाल यादव, प्रेम सागर के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित गांवों के बेरोजगार उपस्थित थे।

सूत्र- जवाहर सिंह कंवर अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ किसान सभा, कोरबा
पत्रिका लुक यूट्यूब चैनल ,पत्रिका लुक वेब पोर्टल के लिए समाचार , विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9406183725, 9340389154,9165961853,
ईमेल-patrikalook@gmail.com
शेयर करें सब्सक्राइब करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement