Ghansyam Sharma / Wed, Jan 18, 2023 / Post views : 150
भाजपा जैसी गलती ना करें राज्य की कांग्रेस सरकार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्थानीय डीएनके मैदान में पांच दिवसीय निश्चित कालीन धरने पर कर्मचारी सोमवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठ गए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि, पूर्व में जब विपक्ष में कांग्रेस थी तब हम संविदाकर्मियों को नियमितीकरण की बाद कहि थी ओर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में
संविदाकर्मियों को नियमितीकरण करने को बात कही थी। पर चार साल बीत जाने के बाद भी बाद भी कांग्रेस सत्ता में आने के को अपना वादा भूल गई । जब बाद वादा पूरा ही नहीं करना था तो अपने घोषणापत्र में हमारी मांगों को क्यो रखा। क्यों हमे झूठा आश्वसन दिया मात्र सत्ता में आसीन होने के लिए जो गलती पूर्वर्ती रमन सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था। अब वही गलती भूपेश सरकार भी हम संविदा कर्मचारियों की अनदेखी कर कर रही है। कांग्रेस सरकार ना भूले आने वाले 2023 में फिर से विधानसभा चुनाव है , हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो सत्ता से विदा होने की तैयारी कर लेवें क्योकि जो फैसला जनता ने रमन सरकार को सुनाया ठीक वही फैसला अब भूपेश सरकार भी सुनने को तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन