Ghansyam Sharma / Sun, Aug 7, 2022 / Post views : 165
कोंडागांव पत्रिका लुक।
बस्तर प्रवास में आए नंद कुमार साय ने कोंडागांव pwd रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को दौरान कहा कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव को भाजपा का नौटंकी कहने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नंद कुमार साय ने कहां की देश की आजादी में कितने लोग बलिदान हुए, शहीद हुए, इस देश की गुलामी से मुक्तत कराने आजादी के कालखंड 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे , कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को यह नौटंकी कैसे दिख रहा।
आर एस एस ने ध्वज माना ही नहींं यह भी गलत है। तिरंगे के नीचे सभी समाज के लोग सभी लोग लगकर लड़ाइयां लड़ कर देश को आजाद किया गया है ।आजादी के अमृत कालखंड पर तिरंगे को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति निंदनीय है, जो नौटंकी कह रहे हैं पूरी तरह गलत है। यह देश की आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी का उत्सव है ,जिन्हें आजादी ठीक नहीं लगता वो नौटंकी मान सकते हैं मैं यह समझता हूं तिरंगे को लेकर इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं यह निंदनीय है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष।दिलेश अरोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सूत्र प्रेस वार्ता भाजपा के द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन