Ghansyam Sharma / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 170
जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस, बीजेपी दोनों पार्टी को बराबर सीट मिले
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे ओर अंतिम चरण में जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस अधिकृत तीन प्रत्याशीयो ने जीत दर्ज की हैं, वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हीरासिंह नेताम ने भी जीत दर्ज की । बता दें की कोण्डागांव जिला पंचायत में 12 सीटों वाली जिला पंचायत की 5 सीटों में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जीते वही भाजपा
अधिकृत प्रत्याशी 6 सीटो पर जीत दर्ज की वही कांग्रेस से बागी प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है, कुल मिलाकर कांग्रेस व भाजपा दोनों बराबर सीटे जीते हैं। अब देखना होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर किसका कब्जा होगा यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन