Ghansyam Sharma / Wed, May 17, 2023 / Post views : 170
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
नारंगी नदी में डूबने से विवाहिता की मौत। मृतिका परिजनों के साथ पिकनिक मनाने जोबा बन उसरी गई थी। नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा। सिटी कोतवाली का मामला, पुलिस कर रही है मामले की जांच। मिली जानकारी अनुसार कोण्डागांव के सरगीपाल वार्ड निवासी सत्येंद्र नेताम का परिवार पत्नी उमेश्वरी नेताम, 3 बच्चों और बहन के साथ 17 मई की दोपहर वन ऊसरी पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक मनाने के दौरान उमेश्वरी नेताम वन ऊसरी से बहने वाले नदी के गहरे पानी में चली गई। इससे पहले कि, सत्येंद्र और आसपास मौजूद मछली पकड़ने वाले कुछ समझ पाते, उमेश्वरी नदी के गहरे पानी में डूब गई। उमेश्वरी को नदी से तत्काल किसी तरह मूर्छित अवस्था में निकाला गया। और इसी हालत में 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार करने वाले डॉक्टरों ने उमेश्वरी को मृत घोषित किया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन