Ghansyam Sharma / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 154
कोण्डागांव। पत्रिका लूक
01 लाख के ईनामी महिला नक्सली ने किया पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया । आत्मसमर्पित नक्सली ललिता उर्फ हाड़ो बघेल आमदई एरिया कमेटी अन्तर्गत आमदई एलओएस पार्टी के सदस्य के साथ ही नक्सल संगठन के कृषि विभाग में सदस्य के पद पर कार्यरत् थी। जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मुठभेड़ो में शामिल थी। नक्सली को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति" के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 हजार रूपये प्रदान किया गया । आत्मसमर्पित नक्सली 2005 से 2016 तक जनमिलिशिया सदस्य एवं 2016 से 2024 तक आमदई एलओएस पार्टी सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में शामिल थी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में 14 जनवारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय एवं आमवई एलओएस पार्टी सदस्य एवं कृषि विभाग में सदस्य के रूप में कार्यरतू महिला नक्सली सदस्य ललिता उर्फ हाड़ो बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी बेड़मा थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छ०ग०. के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। जिसे तत्काल प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन