Ghansyam Sharma / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 231
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
नेशनल हाइवे–30 पर फरसगांव और बोरगांव के बीच एक बाइक दुर्घटना की घटना सामने आई है। इस हादसे में बोरगांव निवासी युवक देवराज देवरी, पिता संजीव देवरी, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवराज देवरी बोरगांव में मुर्गी सेट का संचालन करता है तथा फरसगांव में उसकी दुकान भी है।
बताया जा रहा है कि बाइक से आवागमन के दौरान फरसगांव–बोरगांव मार्ग पर यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन