Sun, 11 Oct 2026
Breaking News
भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण |

: NCB ने दाखिल की 12,000 पेज की चार्जशीट, रिया समेत 33 आरोपी

Ghansyam Sharma / Fri, Mar 5, 2021 / Post views : 166

Share:

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में 12000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही 200 लोगों को गवाह बनाया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। हार्ड कॉपी में यह चार्जशीट 12000 पन्नों की है, वहीं डिजिटल फॉर्मेट में यह 50000 पेज की है। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी जांच सीबीआई, एनसीबी और ईडी तीनों केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

सितंबर में की गई पहली गिरफ्तारी के आधार पर चार्जशीट यानी आरोप पत्र दाखिल करने के लिए NCB के पास छह महीने का समय था। सुशांत सिंह मौत मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई जांच में रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के कुछ कर्मचारियों के बीच निजी व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स की बातचीत सामने आने के एनसीबी ने अगस्त में मामला दर्ज किया गया था और फिर इस मामले में ड्रग्स एंगल से जांच शुरू कर दी थी।

एनसीबी ने उन सभी पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद और आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया है। अपनी 6 महीने की जांच में एजेंसी ने महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापेमारी की और शहर में और बॉलीवुड के भीतर चल रहे ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। एनसीबी ने ड्रग्स केस की जांच में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और अर्जुन रामपाल समेत कई सितारों से पूछताछ की थी।

चार्जशीट के माध्यम से एजेंसी द्वारा इन सभी बयानों और अन्य निष्कर्षों को अदालत में प्रस्तुत किया गया है, जिसे अब सत्यापित किया जाएगा और फिर आरोपी को अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा जाएगा।

सुशांत सिंह मौत मामले में एम्स का पैनल ही बता चुका है कि एक्टर की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस नतीजे पर पहुंची थी।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे के कथित लेन-देन का आरोप लगाया था, जिसके बाद अगस्त महीने में केस को अपने हाथ में लेने के बाद एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में रिया जमानत पर छूट गईं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement