Ghansyam Sharma / Thu, Feb 18, 2021 / Post views : 150
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पुशअप्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
इस वीडियो में वह पूरे डेडिकेशन के साथ पुशअप्स करती हुई नजर आ रही है। उनके इस वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने भी इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट में बाइसेप्स के इमोजी शेयर किये। वहीं, सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने भी प्रेजिंग इमोजी शेयर कर उनका हौंसला बढ़ाया। सुजैन खान के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि सुजैन खान इससे पहले भी अपना कई जिम वीडियो शेयर कर चुकी हैं, जिसमें वह एक्सरसाइज करती हुई दिखाई देती हैं।
सुजैन खान और ऋतिक रोशन की बात करें तो दोनों की साल 2000 में शादी हुई थी लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2013 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। इनके दो बेटे हैं, जिनका नाम रिधान रोशन और रिहान रोशन है।अपने दोनों बच्चों की परवरिश को लेकर यह दोनों अकसर एक दूसरे से मिलते जुलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन