Ghansyam Sharma / Wed, Feb 24, 2021 / Post views : 147
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रहीं निक्की तंबोली इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा हैं। निक्की शो की सेकंड रनरअप रही हैं और अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। बिग बॉस 14 के खत्म होने के बाद निक्की फिलहाल बाहर हैं और अपने आगे के करियर का प्लान बना रही हैं। अभिनेत्री का अगला प्रोजेक्ट बॉलीवुड में कदम रखना होगा, इस बात को खुद निक्की ने स्वीकारा है।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में निक्की ने बताया कि वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती के अपोजिट एक फिल्म में नजर आएंगी। निक्की ने इस फिल्म से जुड़ी और जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने इस बात के लिए हांमी भरी की वह अब बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन