Ghansyam Sharma / Thu, Feb 4, 2021 / Post views : 705
नेहा पेंडसे कहा कि सेट पर माहौल बहुत ही अच्छा था और सभी ने उनका शानदार स्वागत कियाl
नेहा पेंडसे ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का आभास भी है कि अनिता भाभी की भूमिका में सौम्या टंडन काफी लोकप्रिय थीl इसके चलते उनपर इस बात का दबाव भी है कि वह इस लोकप्रिय पात्र को वैसे ही बनाए रखेंl
नई दिल्लीl 'भाभी जी घर पर है' शो में जल्द अभिनेत्री नेहा पेंडसे 'अनिता भाभी' की भूमिका में नजर आएंगीl इस भूमिका को लेकर वह बहुत उत्साहित हैl इस बारे में उन्होंने दैनिक जागरण के मुख्य उप-संपादक रूपेशकुमार गुप्ता से विशेष बातचीत कीl उन्होंने बताया कि 'भाभी जी घर पर है' शो का प्रस्ताव जब उनके पास आया, तब वह इसे लेकर बहुत उत्साहित हुईl इसके पीछे कारण यह है कि 'भाभी जी घर पर है' एक चर्चित शो है और इसमें करने के लिए बहुत कुछ हैl
नेहा पेंडसे ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का आभास भी है कि अनिता भाभी की भूमिका में सौम्या टंडन काफी लोकप्रिय थीl इसके चलते उनपर इस बात का दबाव भी है कि वह इस लोकप्रिय पात्र को वैसे ही बनाए रखें और इसे और आगे लेकर जाएंl इसके अलावा नेहा यह भी कहा कि सेट पर माहौल बहुत ही अच्छा था और सभी ने उनका शानदार स्वागत किया और सभी ने उन्हें सहज महसूस करवायाl उनको लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी बहुत अच्छी रहीl इसके चलते उनका उत्साहवर्धन हुआl
नेहा ने आगे यह भी कहा कि उनका लुक भले ही अनिता भाभी के समान होगा लेकिन उसमें कुछ नया भी देखने को मिलेगाl वह इसे लेकर भीउत्साहित हैं और वह इस भूमिका को अपना टच भी देने का प्रयास करेंगीl नेहा पेंडसे से जब पूछा गया कि भाभी जी घर पर है शो के दौरान उन्हें कौन-सी चीज सबसे ज्यादा परेशान कर रही थीl इसपर उन्होंने कहा कि सेट पर आने-जाने का ट्रेवलिंग समय उन्हें टेंशन देता हैl इसमें उनके 4 से 5 घंटे चले जाते हैl इसके पीछे कारण यह है कि भाभी जी घर पर है सेट नायगांव में है और वह नरीमन प्वाइंट में रहती हैl इसके चलते आने-जाने में इतना समय लगता हैंl हालांकि उन्होंने इस शो को करने का मन बनाया और अब इसकी चिंता नहीं कर रही हैl भाभी जी घर पर हैl एक लोकप्रिय शो है और इसकी टीआरपी बहुत अच्छी हैl यह शो लोगों को बहुत पसंद भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन