Ghansyam Sharma / Sun, Apr 4, 2021 / Post views : 184
साउथ फिल्म स्टार विजय सेतुपति अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए एकदम तैयार हैं। उनकी अगली हिंदी फिल्म मुंबईकर है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में उनको को-स्टार विक्रांत मैसी, ईशान खट्टर व रणवीर शौरी समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। पोस्टर काफी दमदार मालूम पड़ता है। मुंबईकर फिल्म से पहले भी विजय सेतुपति का लुक देखने को मिला था।
मुंबईकर फिल्म पोस्टर में मल्टीस्टार नजर आ रहे हैं। इस एक पोस्टर में फिल्म की पूरी टीम का लुक देखने को मिला है। पोस्टर में विजय सेतुपति और विक्रांत मैसी के अलावा रणवीर शौरी, ह्रदयु हारून, बृजेंद्र काला, संजय मिश्रा, चिन खेडेकर और तान्या मानिकतला का फर्स्ट लुक देखने को मिला है।
बता दें मुंबईकर फलि्म को संतोष सिवान डायरेक्ट कर रहे हैं। 'मुंबईकर' एक अलग ड्रामेटिक एक्सपेरिएंस होगा। जो कंटेंट और फिल्मांकन के मुताबिक बेहद खास होने वाला है।
बात करें विजय सेतुपति की तो वह साउथ के सुपरस्टार हैं जिन्होंने मास्टर और विक्रम वेधा जैसी ढेर सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कुछ दिन पहले तो खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने आमिर खान का प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा पर काम करने से मना कर दिया था।
वहीं विक्रांत मैसी को फैंस मिर्जापुर और छपाक जैसे हिट प्रोजेक्ट के चलते बखूबी जानते हैं। खबरें हैं कि विक्रांत ने मुंबईकर के बाद बैक टू बैक 2 वेब सीरीज भी साइन की है। जिसकी डिटेल्स वह जल्द शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन