Ghansyam Sharma / Tue, Apr 13, 2021 / Post views : 177
इंडस्ट्री के कुछ शानदार कलाकारों की जब बात होती है तो उनमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी सामने आता है। उनको उनके रियल अभिनय के लिए जाना जाता है जो कि किसी भी किरदार को काफी काफी ओरिजनल बना देता है। ऐसे ही एक कलाकार इरफान खान थे जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। इस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के लिए है।
दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सुपरस्टार्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है और उनके बनवटी अभिनय करने वाला तक बोल दिया है। उनका कहना कि सुपरस्टार फेक एक्टिंग करते हैं। नवाज ने कहा कि.. 'आपको कुछ ऐसा करना चाहिए कि आपकी खुद की स्टाइल सामने आए। ये जितने भी सुपरस्टार्स हैं, ये फेक ऐक्टिंग करते हैं, इसलिए आपको अपना रास्ता खुद बनाना चाहिए।
मैं आपकी असली एक्टिंग देखना चाहता हूं, अगर आप किसी की नकल करेंगे तो मैं क्यों देखूंगा।' नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है जो कि उन्होने इंटरव्यू के दौरान हाल ही में बोला है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुपरस्टार्स के आने को लेकर उनका कहना है कि.. उनकी फिल्में रिलीज नहीं हो पा रहीं हैं इसलिए वो यहां का रुख कर रहे हैं।

उन्होने ये भी कहा कि कोरोना काल और लॉकडाउन के पहले ये सुपरस्टार्स कहां थे? ये ओटीटी पर पहले क्यों नहीं आए?

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गाने में नजर आए थे जो कि काफी पसंद किया गया था।

'बारिश की जाए' इस गाने का टाइटल था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी डांस भी करते हुए नजर आए थे और छा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन