Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: रिया रॉय को अभिनय मिला विरासत में

Ghansyam Sharma / Sat, Jun 18, 2022 / Post views : 293

Share:

कोंडागांव पत्रिका लुक।

सपनों की मायानगरी मुम्बई की चमक से कोई अछूता नहीं रहा। लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंच पाना आसान नहीं। दिल में जज्बा, जुनून और खुद को इस काबिल बनाना कि हर चुनौती को पार कर सके। यदि आपकी योग्यता और कौशल में आप निपुण हैं तो कोई भी मंजिल में पहुंचने से आपको रोक नहीं सकता। कोलकाता के टालीगंज से आयी होनहार, मेहनती और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी रिया रॉय ने मुम्बई आते ही अपनी कुशलता का जौहर दिखा दिया है।


कोलकाता से मुम्बई आने से पहले रिया ने स्वयं को अभिनय और सौंदर्य के हर कौशल में परिपूर्ण बना लिया है।
मशहूर पार्श्वगायक कुमार शानू के पुत्र जान कुमार शानू के नए म्यूजिक एलबम 'सुट्टा' में रिया रॉय की अदाकारी और खूबसूरती का जलवा देखने को मिलेगा। यह एक पेप्पी पार्टी सांग है जो कश्मीर की अदभुत सुंदर वादियों में फिल्माया गया है। इस एल्बम से रिया रॉय मायापुरी की दुनियां का हिस्सा बनेंगी।
रिया रॉय का बचपन अभिनय की दुनिया में ही बीता है। इनके पिता भी अभिनय जगत में अपने कदम रख चुके हैं। उन्हें भी अभिनय का जुनून था इसलिए उन्होंने रंगमंच में अपने युवा समय पर कई नाटकों में अभिनय किये हैं। रिया को अभिनय विरासत में मिली है और अपनी योग्यता से अपने अभिनय में निखार लाने का श्रेय खुद रिया का है।


रिया ने अभिनय जगत की हर बारीकी को ध्यान में रख कर खुद को काबिल बनाया है। वह मेहनत पर विश्वास करती है।
अपने कैरियर की शुरुआत रिया ने मॉडलिंग से की है साथ ही रंगमंच में भी काम किया है। कई बेहतरीन विज्ञापन फिल्मों वह काम कर चुकी है तथा कई ब्रांड की वह हाई पॉइंट भी रही है। कई बड़े ज्वेलर्स के विज्ञापनों में रिया की सुंदरता देखते बनती है जैसे ओरा डिमांड ज्वेलर्स आदि। कई सौंदर्य सामग्री के विज्ञापनों के साथ बड़े रिसोर्ट के विज्ञापन में भी रिया का जलवा कायम है जिसमें हाल ही में खानवेल रिसोर्ट सिलवासा का विज्ञापन मुख्य है।


रिया को अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे अभिनय की दुनिया में अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करने वाले दिग्गज लोग अच्छे लगते हैं। रिया भी अपनी योग्यता और कौशल की बदौलत ऊचाइयों तक पहुंचना चाहती है। पूर्ण आत्मविश्वास से भरी रिया ने स्वयं में कमी होने नहीं दी है वह नयापन और अपने व्यक्तित्व में सुधार करते रहती है। वह योगा, मेडिटेशन, डांस में ध्यान देती है। अपने जीवन शैली और खानपान का भी ध्यान रखती है। अपनी कमी को दूर करना और अपने कौशल (स्किल) में सुधार करने में रिया विश्वास रखती है।


रिया को उनके माता पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त है। वह उनके लिए भी कुछ ऐसा करना चाहती है कि उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व हो। अपने जन्मदिन पर रिया वृद्धाश्रम जाती है और बुजुर्ग लोगों से मिलती है, उनकी बातें सुनती है और उनका सहयोग करती है। रिया का कहना है कि एक जानवर तो कुछ साल ही जीते है पर मनुष्य की आयु लंबी होती है। हर माता पिता अपने बच्चों के लिए अपना पूरा जीवन झोंक देता है और वृद्ध होने पर उनके बच्चे उन्होंने आश्रम की राह दिखा देते है और उनकी सुध भी नहीं लेते। इन सभी वृद्ध मातापिता का ध्यान रखना हर इंसान का फर्ज है। ये वृद्ध नहीं बच्चे बन जाते हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक है। रिया आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी है। अभिनय की दुनिया में वह अपना अलग मुकाम बनाना चाहती है। जैसे अमिताभ बच्चन इस अवस्था में भी खुद का ध्यान रखते हुए काम कर रहे हैं वैसे ही उम्र के अंतिम पड़ाव तक रिया काम करते रहना चाहती है। रिया ने जान कुमार शानू के म्यूजिक एलबम से शुरुआत कर दी है। आगे उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं जिनमें वह दर्शकों को जल्द दिखायी देंगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement