Ghansyam Sharma / Sat, Mar 20, 2021 / Post views : 138
बदलते अंतरराष्ट्रीय समीकरणों और प्राथमिकताओं के बीच भारत के लिए नए और पुराने दोस्तों में संतुलन बनाए रखना चुनौती बन गया है.
चीन से मिल रही चुनौती, व्यापार और अन्य मुद्दे भारत को अमेरिका के करीब ला रहे हैं तो रूस को भारत की पश्चिमी देशों से ये करीबी रास नहीं आ रही है.
भारत के ये नए और पुराने दोस्त यानी अमेरिका और रूस एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं. दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाते रहते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल के आरोपों को लेकर अक्सर रूस और अमेरिका के बीच तनानती की स्थिति रहती है.
विज्ञापन अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वाक्युद्ध शुरू हो गया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन