Ghansyam Sharma / Wed, Mar 17, 2021 / Post views : 105
नियामे (नाइजर):नाइजर में एक बाजार से लौट रहे लोगों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिससे कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। नाइजर सरकार ने यह जानकारी दी। सोमवार को हुए इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस तिल्लाबेरी इलाके में ग्रामीणों पर हमला किया गया, वहां ‘इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा’ समूह के आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं।
माली और नाइजर की सीमा के निकट के बानीबांगोउ में मवेशियों के एक बड़े बाजार से जब लोग लौट रहे थे, तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया और पास में स्थित खाद्य भंडारों में आग लगा दी। इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता अब्दौरहमाने जकारिया ने मंगलवार को नाइजर के सरकारी टीवी चैनल पर जानकारी दी और हमले में मारे गए लोगों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की। इससे पहले जनवरी में तिल्लाबेरी इलाके के दो गांवों में हुए हमले में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी भी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन