Ghansyam Sharma / Sat, Mar 6, 2021 / Post views : 211
नई दिल्ली सुबह के वक़्त यहां मौजूद संसद भवन के सामने फ़िल्माया गया एक वीडियो वायरल हो गया. इसमें नज़र आती हैं एक युवा फिटनेस इंस्ट्रक्टर.
मास्क से ढका चेहरा, बैकग्राउंड में बजता गाना और ताल से ताल मिलाकर थिरकते हाथ-पांव.
हवा में पंच जड़ते हुए वो इस कदर तल्लीन दिखीं कि उन्हें अपने पीछे तेज़ी से बदलती तस्वीरों का कोई अंदाज़ा ही नहीं हुआ.
उनके पीछे से काले रंग की SUV और सशस्त्र गाड़ियों का काफ़िला गुज़र रहा था. इनमें से कुछ गाड़ियों की छत पर मशीनगन लगी थीं. ये गाड़ियां संसद की तरफ बढ़ती दिखीं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन