Ghansyam Sharma / Tue, Mar 16, 2021 / Post views : 125
कोलंबो। पाकिस्तान ने श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध और एक हजार मदरसों को बंद करने की सिफारिश को विभाजनकारी बताया है और साथ ही पाकिस्तान ने श्रीलंका को चेतावनी दी है। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की निंदा की है। कहा है कि सुरक्षा के नाम पर उठाए जाने इस तरह के विभाजनकारी कदमों से मुस्लिमों की भावनाएं आहत होंगी। साथ ही अल्पसंख्यकों के मूलभूत अधिकारों का हनन होगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
पाकिस्तानी उच्चायुक्त साद खटक का यह बयान जनसुरक्षा मामलों के मंत्री सरथ वीरसेखरा की उस सिफारिश पर आया है, जिसके आधार पर श्रीलंका की कैबिनेट को बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करना है। बुर्का ही नहीं चेहरे को ढंकने वाले सभी वस्त्रों पर प्रतिबंध की सिफारिश की गई है। वीरसेखरा ने यह सिफारिश शुक्रवार को की थी। शनिवार को वीरसेखरा ने कहा, यह सिफारिश राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर की गई है। कुछ वर्ष पहले हमारे बहुत से मुस्लिम दोस्त हुआ करते थे। उनके परिवार की महिलाएं बुर्का इत्यादि नहीं पहनती थीं। लेकिन हाल के महीनों में बुर्का पहनने के चलन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह कट्टरता बढ़ने की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन