Mon, 23 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: सोना 278 रुपये उछलकर हुआ 46,013 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी में भी आई तेजी

Ghansyam Sharma / Tue, Feb 23, 2021 / Post views : 216

Share:

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आए उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोमवार को सोने की कीमत 278 रुपये उछलकर 46,013 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 45,735 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की तरह चांदी का भाव भी आत 265 रुपये बढ़कर 68,587 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले शनिवार को चांदी 68,322 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 278 रुपये की तेजी यह दर्शाती है कि वैश्विक स्‍तर पर सोने की कीमतों में सुधार आया है।

भारतीय रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूतर होकर 72.49 रुपये पर बंद हुआ। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में सोना 1774 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा में तेजी

हाजिर मांग में मजबूती के चलते सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 303 रुपये मजबूत होकर 46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 303 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 13,640 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि सोने की कीमत में तेजी की मुख्य वजह घरेलू बाजार के सकारात्मक संकेतों के दम पर बिचौलियों का सौदे बढ़ाना है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,793.

40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी वायदा में तेजी

हाजिर कारोबार में मांग बढ़ने के चलते सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 248 रुपये मजबूत होकर 69,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाली चांदी 248 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत मजबूत होकर 69,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 11,724 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमत में तेजी की मुख्य वजह घरेलू बाजार के सकारात्मक संकेतों के दम पर सटोरियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाना है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद

वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद तथा विदेशी निवेशकों के जारी निवेश के दम पर सोमवार को रुपये में बड़ी तेजी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार की शुरुआत में रुपया मजबूत होकर 72.58 प्रति डॉलर पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 72.29 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तथा 72.58 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छूआ। यह अंततः 72.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में 16 पैसे की वृद्धि है।

गुरुवार को रुपया 72.65 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था। इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के समूह में डॉलर की मजबूती आंकने वाला सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 90.40 पर पहुंच गया। घरेलू मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिरकर 49,744.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत गिरकर 14,675.70 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत बढ़कर 63.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement