Ghansyam Sharma / Wed, Feb 3, 2021 / Post views : 281
नई दिल्ली । तीन कृषि कानूनों के मुद्दे संसद में लगातार हो रहे हंगामे के बीच सरकार और विपक्ष में राज्यसभा में चर्चा को लेकर सहमति बन गई है। किसानों आंदोलन और कृषि कानून पर राज्यसभा में अब 15 घंटे तक चर्चा होगी। मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिला था, उसके बाद आज बुधवार को सरकार और विपक्ष के बीच सदन में इस मसले पर 15 घंटे तक चर्चा करने को लेकर सहमति बनी है। गौरतलब है कि किसानों के मुद्दे पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान चर्चा होगी। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का समय भी बढ़ाकर 10 से 15 घंटा कर दिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है और विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद चर्चा का समय 5 घंटा और बढ़ाने पर सहमत हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन