Ghansyam Sharma / Sun, May 2, 2021 / Post views : 104
मुंबई/रायपुर। एंकर-एक्ट्रेस कनुप्रिया का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। बताया जा रहा है ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के कारण उनका निधन हुआ। उनके निधन की जानकारी ब्रह्माकुमारी शिवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कनुप्रिया ने दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और सभी उनकी सलामती के लिए दुआ करें। बता दें कनुप्रिया ने दूरदर्शन से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अपने आगे के करियर में एक्टिंग और थिएटर के फील्ड में भी सक्रिय रहीं। वह स्क्रिप्ट राइटर भी थीं। 'अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारी' के साथ वह काफी समय से जुड़ी रहीं और यहां से उन्हें अलग ही पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन