Ghansyam Sharma / Mon, Apr 26, 2021 / Post views : 141
कनाडा। कनाडा के विदेश मंत्री मार्क गार्नयू (Marc Garneau) ने महामारी के संकट से जूझ रहे भारत के प्रति अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, 'महामारी कोविड-19 की नई लहर का सामना करने वाले भारत की जनता के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। कनाडा सहायता के लिए तैयार है और भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है कि किस तरह हम जरूरत के इस समय में उनकी बेहतर मदद कर सकते हैं।'
उल्लेखनीय है अमेरिका ने भी रविवार को भारत की मदद के लिए कदम उठाया है। वहां के विदेश मंत्री जॉन ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के भयानक प्रकोप की स्थिति में हम भारत की जनता के साथ हैं और जल्द ही मदद भेजेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी कहा कि महामारी से जूझ रहे भारत की इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन