Ghansyam Sharma / Mon, May 31, 2021 / Post views : 175
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने समय से पहले ही अपना रिटायरमेंट ले लिया है। केन्द्र सरकार ने उनको मंगलवार को दिल्ली आकर नॉर्थ ब्लाक स्थित दफ्तर में रिपोर्ट करने को कहा था। उनके रिटायरमेंट के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय को अपना मुख्य सलाहकार बना लिया है।
सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र में ममता ने कहा कि वे मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली में रिपोर्ट करने से जुड़ा आदेश वापस ले लें। ममता ने कहा है कि वह केंद्र के इस 'एकतरफा' फैसले से हैरान हैं। बंदोपाध्याय को सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली एक बैठक में शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन