Ghansyam Sharma / Wed, Jun 9, 2021 / Post views : 180
नई दिल्ली मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुबह-सुबह बाबा रामदेव पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते बाबा रामदेव का एक पुराना वीडियो शेयर कर करते हुए दिग्विजय सिंह ने योग गुरु पर वार करते हुए कहा कि डोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था। दिग्विजय ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बाबा रामदेव तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए घेरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखकर बताया कि कांग्रेस की सरकार ने रामदेव के लिए क्या-क्या किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन