Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: पाकिस्तान समेत इन देशों से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय ने मांगे आवेदन

Ghansyam Sharma / Sat, May 29, 2021 / Post views : 279

Share:

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुताबिक बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में दमन के शिकार ऐसे अल्पसंख्यकों गैर-मुस्लमों को नागरिकता प्रदान की जाएगी जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे।

नयी दिल्ली। केंद्र ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए तथा गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब के 13 जिलों में रह रहे हिंदू, सिख, जैन और बौद्धों जैसे गैर मुस्लिमों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून 1955 और 2009 में कानून के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत आदेश के तत्काल कार्यान्वयन के लिए इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। हालांकि, सरकार ने 2019 में लागू संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत नियमों को अभी तक तैयार नहीं किया है। वर्ष 2019 में जब सीएए लागू हुआ तो देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ और इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के बीच 2020 की शुरुआत में दिल्ली में दंगे हुए थे। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुताबिक बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में दमन के शिकार ऐसे अल्पसंख्यकों गैर-मुस्लमों को नागरिकता प्रदान की जाएगी जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘नागरिकता कानून 1955 की धारा 16 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने कानून की धारा पांच के तहत यह कदम उठाया है। इसके अंतर्गत उपरोक्त राज्यों और जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और इसाई अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिक के तौर पर पंजीकृत करने के लिए निर्देश दिया गया है।’’ भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिहाज से वो लोग योग्य होंगे जो इस समय गुजरात के मोरबी, राजकोट, पाटन और वडोदरा, छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलोदबाजार, राजस्थान में जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर और सिरोही तथा हरियाणा के फरीदाबाद और पंजाब के जालंधर में रह रहे हैं। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘भारत के नागरिक के रूप में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।’’ जिलाधिकारी या सचिव जरूरत पड़ने पर मामलों के हिसाब से आवेदन की जांच कराएंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement