Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 113
कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूरे देश की जंग रंग ला रही है और केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके पीछे सरकारों की कारगर नीति है। समय पर लॉकडाउन लगाने से संक्रमण दर में कमी लाने में बहुत मदद मिली है। देश में लॉकडाउन की ताजा स्थिति यह है कि 11 राज्यों ने 30 मई या 31 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राजस्थान और कर्नाटक ने तो जून में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अच्छी बात यह है कि अधिकांश राज्यों में संकेत मिले है कि 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यानी नियमों में कुछ ढील मिल सकती है। यहां देखिए देश के 25 राज्यों का हाल है। इस बीच, बिहार में मुख्यमंत्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लॉकडाउन एक हफ्ते यानी 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। मुख्य्मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का असर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन