दिल्ली. एक अजीबोगरीब मामला सामने आ गया है. यहां एक शख्स है जो मछलियों से बहुत ज्यादा प्यार करता है और यही कारण है कि उसने अपने पूरे घर को एक बड़े Fish Aquarium में तब्दील कर दिया है. इस शख्स ने इसके लिए 20 हजार यूरो यानी करीब 17 लाख 76 हजार 282 रुपये खर्च किया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घर को Fish Aquarium बनाने वाले शख्स का नाम जैक है. उसने घर को फिश एक्वेरियम में बदलने के लिए 9 बड़े टैंकों के नेटवर्क को इंस्टाल किया. इन टैंकों की गहराई 7 फीट है. जैक को बचपन से ही मछलियों से प्यार है. एंटरटेनमेंट की दूसरी चिजें जैक को पसंद नहीं आती. यही कारण है कि जैक ने अपने घर को एक Fish Aquarium बनाने का फैसला ले लिया.
जैक को मछलियों के बीच रहना बहुत ज्यादा पसंद है. उनके घर के एक्वेरियम में करीब 400 मछलियां हैं. जैक टीवी या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मूवी या वेब सीरीज देखना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें ये समय की बर्बादी लगता है. जैक को तो बस अपनी मछलियों से प्यार है.
आपको बता दें कि जैक ने कहा कि वे कई घंटों तक मछलियों को खेलते हुए और आराम करते हुए देख सकते हैं. जब वह 10 साल के थे, तभी से उनका इंट्रेस्ट मछलियों में है. उस वक्त वो ब्लैकपूल एक्वेरियम में गए थे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन