Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: अयोध्या में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो यहां जाना न भूलें!

Ghansyam Sharma / Sun, May 9, 2021 / Post views : 127

Share:

भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता की भी उतनी ही पूजा-अर्चना की जाती है, जितनी राम जी की होती है। अयोध्या में माता सीता का एक छोटा सा मंदिर स्थित है। सीता की रसोई के नाम से प्रसिद्ध ये मंदिर सरयू नदी से करीब आधे घंटे की दूरी पर स्थित है।

भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। जो देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। इस शहर का पहले नाम फैजाबाद था, जिसका नाम बदलकर अयोध्या रख दिया गया है। जिसके बाद से ये शहर दुनियाभर में अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध है। ये जगह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मौजूदा समय में इस शहर में एक भव्य राम मंदिर बनाने का कार्य जारी है। वहीं, अगर आप धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं या अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आज हम आपको अयोध्या के ऐसे खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, आइए आपको बताते हैं...

सीता की रसोई

भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता की भी उतनी ही पूजा-अर्चना की जाती है, जितनी राम जी की होती है। अयोध्या में माता सीता का एक छोटा सा मंदिर स्थित है। सीता की रसोई के नाम से प्रसिद्ध ये मंदिर सरयू नदी से करीब आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पारंपरिक बर्तनों से बने एक प्रातीकात्मक रसोई घर को देख सकते हैं। यहां आपको एक अलग अनुभव हो सकता है।

दशरथ महल

अयोध्या में भगवान श्री राम के पिता का दशरथ का महल स्थित है, जिसे दशरथ महल के नाम से जाना जाता है। इस जगह को तीर्थस्थल कहा जाता है। यहां की रंगीन और राजसी डिजाइन का प्रवेश द्वार इस जगह की खासित है। यहां रोजाना भक्ति गीतों का जाप होता है। इस महल को देखने के लिए कई संख्या में लोग आते हैं।

नागेश्वर नाथ मंदिर

राम की पैड़ी में नागेश्वर नाथ मंदिर मौजूद है। ये भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान श्री राम के छोटे पुत्र कुश द्वारा किया गया था। कहते है कि एक बार सरयू नदी में स्नान करने के दौरान कुश का बाजूबंद खो गया था, जिसे एक नाग कन्या ने लौटाया था। कुश पर मोहित हो गई नाग कन्या के लिए इस मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर में शिवरात्रि के दिन लाखों संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी आते हैं।

हनुमान गढ़ी

अयोध्या में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हनुमान गढ़ी है। हिन्दू पौराणिक कथाओं की मानें तो जब हनुमान जी श्री राम के साथ अयोध्या रहते थे तब उनको ये स्थान दिया गया था, जिसे अब हनुमान गढ़ी के नाम से जाना जाता है। ये भी कहा जाता है कि यहां से भगवान हनुमान पूरे शहर की रखवाली करते थे। बाद में इस स्थान को मंदिर बना दिया। यहां माता अंजनी की गोद में बाल रूप में हनुमान जी की बैठी हुई मूर्तियां हैं।

कनक भवन

अयोध्या में एक सुंदर महल के तौर पर कनक भवन स्थित है। ये जगह पारंपरिक संगीत और भक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि ये वो महल था जहां भगवान श्री राम शादी के बाद कैकेयी मां के पास आए थे और वहां माता कैकेयी ने सीता जी को उपहार दिया था। कहते हैं कि यहां श्रीराम और माता सीता रहते थे। अयोध्या में आने वाले पर्यटन कनक भवन देखने के लिए जरूर जाते हैं।

अयोध्या में ये स्थान भी हैं खास

अयोध्या में आप बिरला मंदिर भी देखने के लिए जा सकते हैं। ये मंदिर माता सीता और भगवान राम को समर्पित है। इसके अलावा देवकाली, राम की पैड़ी और जैन श्वेताम्बर मंदिर को देखने के लिए भी आप जा सकते हैं। राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर आपका मन खुश हो सकता है और दिल को एक सुकून मिल सकता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement